ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, ट्रेनों में शुरू होगी पैंट्रीकार की सेवा

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 20, 2021

कोरोना के कारण बंद चल रही ट्रेनों में रसोई यान की खानपान व्यवस्था को रेलवे बोर्ड बहाल करने जा रहा है। अब लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों को रसोई यान में ही बने रेडी टू ईट मील मिलेगा। साथ ही एसी क्लास में सफर करने वाले यात्रियों को पहले की तरह बेडरोल भी दिया जाएगा। उत्तर रेलवे मुख्यालय ने बेडरोल को लेकर लखनऊ सहित उसके क्षेत्र में आने वाले सभी पांच रेल मंडलों को इसकी तैयारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

रेलवे बोर्ड ने आइआरसीटीसी मुख्यालय को रसोई यान में खाना बनाने की सुविधा शुरू करने को कहा है। दोनों सुविधाओं को शुरू करने की तिथि जल्द जारी की जाएगी। रेलवे बोर्ड ने
15 नवंबर से ही स्पेशल ट्रेनों को पूर्व की तरह नियमित कर दिया था। यात्रियों के एसी किराए के साथ बेडरोल का चार्ज अब तक लगातार लिया जा रहा था। साथ ही शताब्दी जैसी ट्रेनों में मील चार्ज भी लिया जा रहा था। जबकि यात्रियों को सफर में खानपान का खर्च भी अलग से करना पड़ रहा था। रेलवे बोर्ड की एक्जक्यूटिव डायरेक्टर टूरिज्म व कैटरिंग वंदना भटनागर ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) मुख्यालय को पूर्व की तरह ट्रेनों में ही खाना उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। पिछले दिनों पंजाब मेल की रसोई यान में अंडा बिरयानी बनने पर रेलवे ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की थी।

उत्तर रेलवे के जीएम आशुतोष गंगल ने 17 नवंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर अपने जोनल के लखनऊ, मुरादाबाद, फिरोजपुर, अंबाला व दिल्ली रेल मंडल को बेडरोल उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। इस सुविधा को दोबारा शुरू करने से पहले सभी मंडल प्रशासन को अपने यहां चल रही ट्रेनों में पर्याप्त मात्रा में कंबल, चादर व तकिया की उपलब्धता, उसकी सफाई व दु्र्गंध की जांच को सुनिश्चित करना होगा। साथ ही मैकेनाइज्ड लांड्री की व्यवस्था को देखा जाएगा। अपनी अवधि पार कर चुके बेडरोल को उनके इस्तेमाल न किए गए समय तक इस्तेमाल करने की छूट रहेगी। नए सिरे से बेडरोल की धुलाई के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.